फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत

Tue, 27 May 2014 05:34 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 27 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के गांव जैसारी कलां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के गांव इटैलिया बाजा निवासी हरगोविंद राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी राम ढकेली का ब्याह तीन साल पहले डकोर थाना क्षेत्र के गांव जैसारी कलां निवासी देवेंद्र सिंह के साथ किया था। तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बेटी ने उन्हें यह बात बताई तो उसे समझाबुझा कर शांत कर दिया कि शायद हालात सुधर जाएं। लेकिन ससुराल में उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। शनिवार की रात उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दारोगा रमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed