{"_id":"39-183256","slug":"Jalaun-183256-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दो को घर से निकाला
Jalaun
Updated Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उरई(जालौन)। अलग-अलग स्थानों पर दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पहला मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया का है, जहां विवाहिता दीपिका को दहेज में कार की मांग को लेकर पति मनीष कुमार, ससुर अशोक कुमार, ननद प्रियंका, अभिलाषा निवासी घुसिया ने मारापीटा और घर से निकाल दिया। दीपिका के पिता रूपकिशोर निवासी बिरगुवा बुजुर्ग ने ससुरालियों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी कर रहीं हैं। वहीं दूसरे मामले में शहर के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी कामिनी देवी पत्नी रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री नेहा का विवाह बेलाताल महोबा निवासी प्रदीप ओझा के साथ एक वर्ष पूर्व किया था। उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन फिर भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। जब उसने दहेज की मांग पूरी न हुई तो ससुरालियों ने शनिवार की शाम बेटी नेहा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।