{"_id":"39-173822","slug":"Jalaun-173822-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गांव जाकर वोटरों का उत्साह बढ़ाएं थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गांव जाकर वोटरों का उत्साह बढ़ाएं थानेदार
Jalaun
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी हैं। वहीं मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और किसी के बहकावे में ना आएं। थानेदार गांव गांव जाकर ग्रामीणों से मिलें और उनके साथ बैठक कर उन्हें निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित करें। सीओ कोंच महेंद्रपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव के चलते मताहतों को सख्त निर्देश दिए गए है कि संदिग्धों पर नजर रखे और वाहनों की चेकिंग का अभियान तेज करें। गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसें और वांछितों को सलाखों के पीछे डालें।
कहा कि प्रशासन और पुलिस का पूरा प्रयास है कि चुनाव शांतपूर्ण ढंग से निपटे। थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में चौपाल लगाएं और न सिर्फ अधिक से अधिक मतदान के लिये लोगों को प्रेरित करें बल्कि उन्हें यह भी भरोसा दें कि कोई गुंडा बदमाश या अराजकतत्व उनके वोट को जबरन नहीं डलवा सकेगा। बताया कि प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आचार संहिता का ध्यान रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़े। किसी भी नागरिक के घर पर जबरन झंडा बैनर न टांगे जाएं। इसके अलावा होर्डिंग और वाल पेंटिग भी न की जाए।
असलहे जमा न किए तो लाइसेंस निरस्त
कोंच। मतदान से पहले असलहे जमा न करना शस्त्र धारकों को भारी पड़ सकता है। कोतवाली पुलिस ने अपने क्षेत्र के सभी असलहे जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कोतवाल वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने क्षेत्र के सभी शस्त्र धारकों को आगाह किया है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुये अपने शस्त्र कोतवाली में जमा करा दें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी जायेगी। गड़बड़ी करने की आशंका वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।