{"_id":"39-171393","slug":"Jalaun-171393-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेगी सपा
Jalaun
Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कालपी(जालौन)। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेगी। चौथी बार पार्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निर्वाचित शिवबालक सिंह ने यह बात कही।
गुरुवार को किलेघाट डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा सपा प्रदेश में विकास कार्याें को प्राथमिकता से करा रही है। सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा डा. राममनोहर लोहिया के सपनों को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पूरा कर रहे हैं। कहा पूर्व मंत्री श्रीरामपाल, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरोत्रा के पार्टी में शामिल होने से सपा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा। उन्होंने सपाइयों से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, लाखन सिंह, वीरेंद्र चौधरी, राकेश पुरवार, सतपाल सिंह, उमदेश सिंह, संतराम यादव, रामप्रकाश गुप्ता, अरविंद यादव, मलखान सिंह, सीताराम, अमर सिंह यादव, रामरुप यादव, कल्लू काशीखेड़ा आदि मौजूद रहे।