{"_id":"39-141676","slug":"Jalaun-141676-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में मंडल अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में मंडल अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई
Jalaun
Updated Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा प्रदेश ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय उरई के सिटी सेंटर में संगठन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडल अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। इस दौरान यह बात सामने आई कि जिले की अधिकांश मंडल कमेटियों में 35 से 40 तक सक्रिय सदस्य हैं, जबकि 61 पदाधिकारी हैं। इस पर उन्होंने ऐतराज जताया। जिले के व्यक्ति को लोकसभा का टिकट देने की मांग उठी।
उन्होंने जिले व मंडल के पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वे बूथ से लेकर ग्राम तथा मंडल की कमेटियां गठित कराएं। वे आगामी 18 जुलाई से दौरा करके बैठक करने वाले हैं। बैठक में जिले के 26 मंडलों के अध्यक्षों के उपस्थित न रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सलाह दी कि जितने सक्रिय सदस्य हो उतने पदाधिकारी बनें तथा महिला के 33 प्रतिशत पद सुरक्षित रखे जाएं। उरई नगर अध्यक्ष के सदस्यों की संख्या सबसे अच्छी होने तथा माधौगढ़ की मंडल कमेटी की सराहना की। उन्होंने 22 से 30 जुलाई के ग्राम पंचायत कमेटी तथा एक से 15 अगस्त के बीच बूथ कमेटियां गठित करने के निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए। हिदायत दी, कि वे 18 जुलाई से मंडलों के दौरे शुरू करेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उन्हें गुजरात में एक मुस्लिम टैक्सी वाले ने बताया कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गुजरात की पुलिस टैक्सी चालकों को परेशान नहीं कर पाती है। हमीरपुर विधानसभा से वे विधायक हैं। उन्हें तमाम गांव के मुसलमानों ने भी वोट दिया है। उन्होंने हाईकोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया कि उसने जातीय रैली पर रोक लगाई है। बुंदेलखंड के भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने कहा कि बूथ से लेकर जिले तक जब तक मजबूत होगी तभी लोग विधायक बन पाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोबिद ने कहा कि हम संगठन के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में काम करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन मंत्री अतुल अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राजेश सिंह, संजय त्रिपाठी, गौरीशंकर वर्मा, माता प्रसाद वर्मा, डा.नवाब सिंह, जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वीरेंद्र निरंजन, नरेंद्र सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन, अनिल बहुगुणा, लक्ष्मीकांत बजाज, सुनीता वर्मा, कैलाश स्वरुप, वाजपेई, आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने किया।
इनसेट
केंद्र की यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए
प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश में सोनिया का तोता डा. मनमोहन सिंह हैं, जबकि पीएम का तोता सीबीआई बनी हुई है। इसी तरह केंद्र की यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं। महंगाई आज आसमान छू रही है। इससे निजात दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटना होगा। आज चीन देश में घुसपैठ कर रहा है। आतंकवाद देश में निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं। हमारे आस्था के मंदिर को धमाकों से नुकसान पहुंचा रहे हैं। बोध गया में भगवान बुद्ध के मंदिर में हमला हुआ। नक्सलवादी हत्याएं कर रहे हैं। ऐसे में पूरा देश भाजपा व नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है।
इनसेट
रात्रि विश्राम करने का अनुरोध
समीक्षा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवानदास शुक्ल, अरविंद गौतम चच्चू, आशीष सेठ, कुमकुम सिंह ने मांग की है कि जिले के किसी नेता को भाजपा का नेतृत्व यदि लोकसभा का टिकट देता है तो वह यह सीट जिताने में मदद मिलेगी। कहा कि वह कभी यहां रात्रि विश्राम करें तो कार्यकर्ता उन्हें अपनी पुरानी बातें बताएंगे।