Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जिला सहकारी बैंकों व आईसीआईसीआई बैंक के बीच व्यावसायिक साझा

जिला सहकारी बैंकों व आईसीआईसीआई बैंक के बीच व्यावसायिक साझा

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। सहकारी ग्रामीण बैंकों व आईसीआईसीआई बैंक के बीच व्यावसायिक साझा हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रदेश की जालौन, लखीमपुर, इटावा, रामपुर, मुरादाबाद व कानपुर की जिला सहकारी बैंकों के साथ आईसीआईसीआई बैंक के साथ हुए व्यावसायिक अनुबंध के लिए कोड नंबर जारी कर दिया है। इसी आधार पर नेशनल एमपीसीसी से भी दोनों बैंकों को साझा व्यापार करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

प्रदेश की जालौन, इटावा, कानपुर, मुरादाबाद, रामपुर के बैंक सीबीएस सिस्टम से जुड़ तो गए थे लेकिन इन सहकारी बैंकों के सीबीएस सिस्टम सिर्फ अपने अपने जनपदों की सीमा तक ही सीमित थे। प्रदेश के आधा दर्जन सहकारी बैंकों ने आईसीआईसीआई बैंक से अनुबंध कर सहकारी बैंकों से जुडे़ उपभोक्ताओं को देश के किसी भी हिस्से में आईसीआईसीआई बैंक से लेनदेन की सुविधा दे दी है। जिला सहकारी बैंक का आईसीआईसीआई से अनुबंध होने के बाद जेडीसी बैंक अपने उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड भी जारी करेगा।
विज्ञापन

जेडीसी बैंक से उरई, कोंच, जालौन में तीन एटीएम लगने के लिए आ गए हैं। सहकारी बैंक ने 5000 एटीएम कार्ड भी मंगवा लिए हैं। आईसीआईसीआई के क्लस्टर बैंक मैनेजर नितिन सामवेदी ने अमर उजाला को बताया कि प्रदेश के छह जिला सहकारी बैंकों के हमारे बैंकों से जुड़ने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने कोर्ड भी जारी कर दिए हैं। उधर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष महेश प्रताप सिंह दाऊ, जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक ओपी वर्मा ने भी इस अनुबंध की पुष्टि की। कहा कि अब हम उपभोक्ताओं को बेहतर एटीएम सुविधा दे सकेंगे। साथ ही हमारा बैंकिंग कारोबार भी बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed