फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सीएम दरबार मेें नहीं बोले सके एक लब्ज

सीएम दरबार मेें नहीं बोले सके एक लब्ज

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सपा की अंदरूनी कलह को ठंडा करने के लिए सीएम अखिलेश यादव के दरबार मेें जिले के प्रमुख पार्टी नेताओं को तलब किया गया था लेकिन पार्टी के जिन नेताओं को सांसद ने शिकायतें थी वह सीएम के सामने एक शब्द भी नहीं बोल पाए। बस यही कहते रहे कि अकेले में एक एक कर बुला लो तो हम सब कुछ हकीकत बयां करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी की अंदरूनी कलह को ठंडा करने के लिए सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने सांसद घनश्याम अनुरागी, विधायक दयाशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खान, महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, विधानसभा से प्रत्याशी रहे विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, प्रदीप दीक्षित सहित कई प्रमुख लोगों को लखनऊ बुलाया गया था। सीएम अखिलेश यादव के सामने जब कोई कुछ नहीं बोला तो सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि आप एक-एक कर अकेले में सब के मन की पीड़ा जाने तो कुछ दिल का दर्द निकले। मुख्यमंत्री जी बोले आज जो भी बात होगी आमने सामने ही होगी। वैसे मुझे आप सब के गिले शिकवों के बारे में पता है लेकिन लोकसभा चुनाव में किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी को सभी एकजुटता के साथ जिताएं। तभी पार्टी के सच्चे सिपाही कहलाओंगे। राजनीति के अलावा जिले के प्रशासनिक अमले के संबंध में भी सीएम अखिलेश यादव ने चर्चा की जिसमें पुलिस की शिकायतें ज्यादा हुईं तो सांसद घनश्याम अनुरागी ने पुलिस की पूरी पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed