{"_id":"39-135441","slug":"Jalaun-135441-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम तुष्टीकरण पर कांग्रेस-सपा में गठजोड़- कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम तुष्टीकरण पर कांग्रेस-सपा में गठजोड़- कोविंद
Jalaun
Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामनाथ कोविंद ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण के मामले में कांग्रेस और सपा में सांठगांठ है।
श्री कोबिंद झांसी जाते हुए कुछ देर जिला भाजपा कार्यालय में रुके इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में मुस्लिमों को रिझाने की होड़ लगी है। दोनों राजनैतिक दलों ने वोट बैंक के लिए गठजोड़ कर लिया है। श्री कोबिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री आर रहमान ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता करके मुस्लिमों को आरक्षण देने की जरूरत बताई थी। सच्चर कमेटी तथा रामनाथ मिश्रा कमीशन का हवाला देते हुए कहा कि हम मुसलिमों को आंध्र एवं कर्नाटक राज्यों की तरह आरक्षण देने को उनकी पार्टी तैयार हैं। लेकिन मजहब के आधार पर आरक्षण देने का तो संविधान सभा ने भी विरोध किया था। जबकि अनुसूचित जातियों एवं जन जातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए आरक्षण देने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि संविधान की तरह ही भाजपा भी इस तरह के आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पिछड़े वर्ग को जो 27 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है। इसका लाभ पिछड़े वर्ग के मुस्लिमों को भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, सपा तथा बसपा की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात का रोल माडल सुशासन का है उत्तर प्रदेश के मुस्लिमों के मुकाबले गुजरात का मुसलिम आर्थिक रुप से संतुष्ट है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, रमेश तिवारी, उदयन पालीवाल, मनोज राजपूत, वीरेंद्र निरंजन, दिवकार शास्त्री, इंद्रराज गुर्जर आदि नेता प्रमुख रुप से मौजूद थे।
विज्ञापन
बाक्स
गोवा की बैठक के बाद शुरू होगा जेल भरो आंदोलन
उरई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सांसद रामनाथ गोबिद ने बताया कि नक्सली हमले में कांग्रेस की परिवर्तन रैली में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं की घटना को लेकर भाजपा ने 27 मई से तीन जून तक चलने वाले राष्ट्र व्यापी जेल भरो आंदोलन से स्थगित कर दिया था। अब गोवा के 7 से 5 जून तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक के बाद जेल भरो आंदोलन की नई तारीख घोषित की जाएगी।