{"_id":"39-135256","slug":"Jalaun-135256-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी मिली, युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी मिली, युवक फरार
Jalaun
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। तीन दिन लापता किशोरी को पुलिस ने एट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया वहीं किशोर मौके से फरार हो गया। 24/25 मई की रात कस्बे के मुहल्ला गांधीनगर से दलित बिरादी की एक किशोरी को कोंच के ही गांधीनगर का अक्षय सोनी पुत्र अशोक सोनी भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धाराओं 363, 366 एवं 3(1)-11 अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया था । मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों एट रेलवे स्टेशन पर हैं। सूचना पर पुलिस ने एट स्टेशन से किशोरी को पकड़ लिया वहीं किशोर मौके से भाग निकला। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। मामले की विवेचना सीओ कोंच चक्रपाणि त्रिपाठी कर रहे हैं।
विज्ञापन