{"_id":"39-126608","slug":"Jalaun-126608-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में एएनएम से तमंचे के बल पर किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में एएनएम से तमंचे के बल पर किया बलात्कार
Jalaun
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दबंग ने सोमवार को तमंचे के बल पर एएनएम के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को मातृ एवं शिशु कल्याण संघ की जिलाध्यक्षा ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक उपकेंद्र में तैनात स्वास्थ्य कार्यकत्री ने शहर कोतवाली पुलिस दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वह स्वास्थ्य केंद्र में बैठी थी। तभी गांव का दबंग आ धमका और अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ तमंचे के बल पर बलात्कार किया। मुंह खोलने पर जानमाल की धमकी दी। मैने अपने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने को कहा। चिकित्साधिकारी के निर्देश के अनुसार मैने कोतवाली में जाकर तहरीर दी, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव, मातृ एवं शिशु कल्याण संघ की जिलाध्यक्षा प्रभावती शुक्ला, रविंद्र सिंह, जयनारायण, रामरतन निरंजन आदि ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभावती शुक्ला ने चेतावनी दी कि आगर पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार न किया तो स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर कार्रवाई की जाएगी।