{"_id":"39-124002","slug":"Jalaun-124002-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में 85 प्रतिशत दलितों को मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में 85 प्रतिशत दलितों को मिले आरक्षण
Jalaun
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत बने मेडिकल कॉलेज में 85 प्रतिशत दलितों को आरक्षण मिले। अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाए। जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न हो। ये बातें एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के जनपद कोआर्डिनेटर संतराम नीलांचल ने कही।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की कार्रवाई में पुलिस सहयोग नहीं करती है। इसके अलावा अधिनियम का दुरुपयोग न हो इसके लिए पुन: जांच कराने का प्रावधान होना चाहिए। ऐसे मामले जिसमें पुलिस एफआर लगा कर मामला रफादफा कर देती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए युवाओं को आगे आना पडे़गा। इस मौके कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, श्याम सुंदर, राजीव नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।