फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुराना पुल बंद तो नया संकरा होने से लगता जाम

पुराना पुल बंद तो नया संकरा होने से लगता जाम

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। यमुना नदी पर बना पुराना पुल बंद और नया संकरा होने से लोग अक्सर जाम से जूझते हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कालपी नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 25 के बीच की सड़क गड्ढायुक्त अधूरी पड़ी है। यमुना नदी का पुराना पुुल बंद और नया पुल काफी संकरा है। इससे यहां पर लोग जाम के झाम से जूझते हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, मुहम्मद अहमद, सलीम अंसारी ने बताया कि एक मई 2010 को परियोजना इकाई नेे बुलडोजर से मकान ध्वस्त करा दिए। मुआवजा 2003 में सर्किल रेट का दे रहे हैं। अधिग्रहण से अधिक भूमि का कब्जा कराया जा रहा है। वहीं, पुराने पुल का एक वर्र्ष तक मरम्मतीकरण कार्य हुआ। वह मानकविहीन होने से पांच माह के बाद धराशायी हो गया। इतना अधिक यातायात का लोड होने के बावजूद आखिर नया पुल संकरा हो गया। इसका उचित जवाब देने से अफसर कतराते रहते हैं। परियोजना निदेशक नवीन मिश्रा दावा करते हैं कि सप्ताह भर के अंदर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed