फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शील्ड जीती

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शील्ड जीती

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। मंडलीय युवक समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन खेलकूद प्रतियोगिताओं पर ज्यादा ध्यान देघा। यह बात सोमवार को गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती इंदु शर्मा ने कही।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल ने कहा कि स्कूल की 32 टीमों ने ललितपुर में मंडलीय युवक समारोह में भाग लिया था जिसमें 16 टीमों ने प्रथम स्थान, 12 टीमों ने द्वितीय स्थान तथा चार टीमों ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इसके बाद मंडलीय युवक समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती इंदु शर्मा, प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम चित्रकला प्रतियोगिता में चैंपियन शील्ड प्राप्त करने वाले छात्र प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया। इसके बाद अनुज वर्मा, भरत कुमार, अनुज कुमार, राजकिशोर, लोकेश कुमार, स्नेहलता वर्मा आदि छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभात त्रिवेदी, शैलेश कुमार, अमृतलाल, मिथलेश त्रिवेदी, केके गुर्जर, गजेंद्र सिंह, छेदालाल, रुद्रप्रताप सिंह, उमा गुप्ता, मंजू सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल ने टीम के साथ सभी अध्यापकों को भी सम्मानित किया। उधर कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक विश्व विकलांग दिवस पर सोमवार को विकलांगों ने अपने अधिकारों की मांग कर रैली निकाली। बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी कोतवाल आरपी पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

विश्व विकलांग कल्याण दिवस पर बुंदेलखंड विकलांग कल्याण मानव सेवा संस्थान के बैनर तले दर्जनों विकलांगों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मुख्य राजमार्ग से होती हुई रैली तहसील परिसर पहुंची। ज्ञापन में मुख्य रूप से विकलांगों की पेंशन 300 मासिक से 2000 रुपये, रोडवेज बसों में विकलांगों से संबंधित पूर्व शासनादेश को लागू करने आदि मांगे रखी। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा तीन प्रतिशत से बढा कर बीस फीसदी करने व राजनैतिक क्षेत्रों में भी विकलांगों को आरक्षण सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद स्कूल में विकलांगों ने सभा भी की जिसकी अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दांतरे ने की और मुख्य अतिथि जिला विकलांग कल्याण विभाग के बड़े बाबू मथुराप्रसाद रहे। इस दौरान वक्ताओं काजी मुईनउद्दीन, रमेश तिवारी, अभिनव त्रिपाठी, गयाप्रसाद अग्रवाल, अकबर अंसारी ने कहा कि विकलांगों के साथ नाइंसाफी रो रही है, उन्हें उनके हक मिलने चाहिए। संचालन पारसमणि अग्रवाल ने किया। इस दौरान विकलांग कल्याण विभाग की ओर से पांच ट्राईसाइकिलों सहित बैशाखी, ब्लाइंडस्टिक आदि 17 उपकरण वितरित किये गये। आयोजक संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल गुल्लू ने आभार दिया। आयोजनों में नाजिम खान, जितेन्द्रकुमार, परमालसिंह कुशवाहा, दीपचंद्र, इकबाल खां, शाकिर राईन, रसूल अहमद, कृपाराम कोरी, वीरवती, विनोद कोरी, बलराम प्रजापति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed