{"_id":"39-106894","slug":"Jalaun-106894-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंछ की लड़ाई छोड़ एकजुट हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंछ की लड़ाई छोड़ एकजुट हो
Jalaun
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। कोई भी राजनैतिक दल 13 फीसदी क्षत्रिय मतों की अनदेखी कर सकता है। क्षत्रियों को मूछ की लड़ाई छोड़कर एकजुट हो विकास की बात सोचनी चाहिए। वक्त की रफ्तार को देखकर ही हमें चलना होगा ताकि हमारा प्राचीन इतिहास बरकरार रहे। हमीरपुर में मूर्ति पूजन एवं क्षत्रिय भोज में जाते हुए उरई प्रवास के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, युवा राष्ट्रीय प्रभारी राघवेंद्र सिंह राज ने मंगलवार को होटल सनराइज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक सदस्यता अभियान में गति लाई जाए। युवा वर्ग का आह्वान किया कि दृढ़ इच्छा शक्ति दिखानी होगी तभी मिशन 2014 कामयाब होगा। 16 नवंबर को सानपाडा मुंबई में सदस्यता अभियान में महाराष्ट्र के क्षत्रियोें में भी एकता दिखी। 25 को मिर्जापुर विंध्याचल क्षत्रिय सम्मेलन में राजा भैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह सहित दिग्गज नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान से निर्वाचित संगठन की बुनियाद बनाकर उत्तरप्रदेश के क्षत्रिय बहुल जनपदों को मॉडल जनपद बनाया जाएगा। साथ ही उरई, महोबा सहित जातिगत आधार पर क्षत्रिय उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताई। इस मौके पर अंशुमान सिंह, जन्मेजय सिंह, नरेंद्र सिंह, बलवीर जादौन, आदि मौजूद रहे।