{"_id":"39-106250","slug":"Jalaun-106250-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत
Jalaun
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। भैयादूज पर गुरुवार को बहन को ससुराल से घर ला रहे भाई की बाइक पर ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बहन की मौत हो गई जबकि भाई को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।
जालौन कोतवाली अंतर्गत ग्राम लौना निवासी जीतू सिंह (21) गुरुवार को अपनी बहन अनीता (28) पत्नी तकदीर सिंह निवासी ऐदलपुर जालौन को भैयादूज पर ससुराल लेने गया था। बहन-भाई दोनों बाइक से लौना गांव आ रहे थे। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक मेें टक्कर मार दी। जिससे बहन अनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।