{"_id":"39-105968","slug":"Jalaun-105968-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित
Jalaun
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। संस्कार भारती संस्था ने मंगलवार को दीवाली के उपलक्ष्य में स्थानीय माहिल तालाब पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यपाल शर्मा ने सर्वप्रथम संस्कार भारती का ध्वजारोहण किया। उन्होंने भगवान श्रीराम चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण के बाद पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कार भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री दिगम्बर नारायन तिवारी ने संस्कार भारती गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा संस्कार भारती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ रही है।
विज्ञापन