फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   95 Ex soldier honor

95 पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

Fri, 18 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 18 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
95 Ex soldier honor
कार्यक्रम में आश्रित को सम्मानित करते बिग्रेडियर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिला सैनिक पुनर्वास कार्यालय में भूतपूर्व सैनिक कल्याण पुनर्मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह में जनपद के बहादुर सैनिकों, उनकी पत्नियों एवं विधवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश के ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने
विज्ञापन


दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के शुभारंभ में रामजी लाल बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी यादव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनपद के 1962 से अब तक के युद्धों में शहीद सैनिकों के आश्रितों व कारगिल शहीदों की
विज्ञापन


विधवाओं व आश्रितों को सम्मानित किया गया। इसमें 8 वीर शहीदों की पत्नियों को शाल व 2000 रुपये के चेक प्रदान किए। वहीं, द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल पांच भूतपूर्व सैनिकों व 30 विधवाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसमें परमार्थ सेवा केंद्र और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से एक एक शाल इन्हें भेंट की गई और सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 52 दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को शाल भेंट की गई। कैंटीन में भूतपूर्व सैनिक व आश्रितों ने सामान खरीदा। आरपी यादव ने अपने स्टाफ, 58 यूपीएनसीसी कैडिट बच्चों


भूतपूर्व सैनिकों, परमार्थ समाजसेवी संस्थान, झांसी मेडिकल टीम की भागीदारी की सराहना करते हुए आभार जताया। संचालन संदीप तरसौलिया ने किया। कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक भूतपूर्व सैनिक आश्रितों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed