{"_id":"5c87fd36bdec2275a469f8cd","slug":"81552416054-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं-एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। आदर्श चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहीं भी चुनाव संबंधी झंडे, बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग आदि दिखे तो तत्काल हटवाएं। यह निर्देश एसडीएम ने तहसील सभागार में हुई बैठक में लेखपालों एवं राजस्वकर्मियों को दिए।
चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाने के लिए एसडीएम ने तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के लेखपालों एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। ऐसे में चुनाव संबंधी कार्य को प्राथमिकता से लें।
चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। आदर्श चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू कराएं। कहीं भी चुनाव संबंधी प्रचार सामग्री झंडे, बैनर, पोस्टर दिखें तो तत्काल उतरवाएं एवं वॉल पेंटिंग की पुताई कराएं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली अथवा लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान तहसीलदार बीके वर्मा, लेखपाल शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।