{"_id":"5c76cdcfbdec224d04454e60","slug":"81551289807-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से पहले ही पेयजल संकट, पब्लिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से पहले ही पेयजल संकट, पब्लिक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊमरी नगर पंचायत की करीब तीस हजार की आबादी गर्मी से पहले ही पानी के संकट से जूझ रही है। वजह यह है कि यहां के नलकूप खराब पड़े हैं, पाइप लाइन लीकेज हैं और हैंडपंप भी काम नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में इलाकाई लोगों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अभी से यह हाल है तो कि गर्मी में स्थिति और खराब हो सकती है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही पेयजल समस्या का निदान नहीं हुआ तो नगर पंचायत दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए पांच नलकूप है, लेकिन इनमें से दो खराब पड़े हैं और एक अभी हैंडओवर के पचड़े में फंसा है। रही सही कसर पाइप लाइन लीकेज ने पूरी कर रखी है।
विज्ञापन
इस कारण घरों को जाने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है। इलाकाई लोगों की मानें तो अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिस कारण पानी की किल्लत और बढ़ गई है।
लीकेज ठीक कराने का काम भी धीमी गति से हो रहा है। इस कारण चालू दो नलकूपों का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। वार्ड 9,10 और 6 में पानी की किल्लत सबसे अधिक है।
जल संस्थान के कर्मी कुशल पाल का कहना है कि मोटर क्षमता के मुताबिक नहीं डाली जा रही है, जिस कारण ही नलकूप पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू का कहना है कि डीएम को पत्र लिखा गया है। पानी की समस्या का जल्द से जल्द निदान कराया जाएगा।