फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   807 candidates appeared for the exam to become a doctor

Jalaun News: डॉक्टर बनने की परीक्षा देने पहुंचे 807 परीक्षार्थी

Mon, 08 May 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
807 candidates appeared for the exam to become a doctor
डॉक्टर बनने की परीक्षा देने पहुंचे 807 अभ्यर्थी
विज्ञापन


फोटो- 45- अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच करते कर्मचारी।
फोटो-46-परीक्षा के लिए लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करते अभ्यर्थी।
फोटो-47-परीक्षा देकर केंद्र से निकलते अभ्यर्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस जैसे कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को शहर के विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक चली।
परीक्षा को लेकर केंद्र पर व्यापक तैयारियां कर ली गई थी। यहां पर अभ्यर्थियों को डेढ़ बजे तक केंद्र के अंदर दाखिल होने की हिदायत दी गई थी। इसके लिए उरई के अलावा झांसी, बांदा, राठ, ग्वालियर, भिंड जैसे स्थानों से अभ्यर्थी आना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलैक्ट्रानिक डिवाइस, ताबीज, अंगूठी, कड़ा, ब्रेसलेट जैसे उपकरण प्रतिबंधित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज दिव्येंदु त्रिपाठी ने बताया कि नीट की परीक्षा की जिम्मेदारी एनटीए को दी गई थी। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश अंकित किए गए थे। उसी के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। यहां पर कुल 826 अभ्यर्थियों को नीट की परीक्षा देनी थी लेकिन 807 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। 17 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक निपट गई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में आए थे। जो परीक्षा शुरू होने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक केंद्र के आसपास मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव
(फोटो संख्या-51) बजरिया उरई निवासी हुदा सुबोई ने कहा कि काफी सुरक्षा थी। सुबह से ही चेकिंग होती रही। पेपर तो बहुत कठिन था। उसके बाद भी बहुत अच्छा गया है।
(फोटो संख्या- 50)- उरई तिलक नगर निवासी श्यरीन खान ने कहा कि पहली बार इतनी तलाशी के साथ परीक्षा दी। हाथ के ब्रेसलेट तक उतार लिए गए। प्रश्नपत्र अच्छा गया है।

(फोटो संख्या-48)- कोंच निवासी अहद ने कहा बाहर जूते तक उतरवा लिए गए थे। पहले से ही घबराहट होने लगी थी। अंदर सब ठीक था। पेपर भी बहुत अच्छा गया है।
(फोटो संख्या-49)- उरई निवासी राजदीप ने बताया कि काफी कठिन पेपर था। पूरा पेपर करके आए है। रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा। कैसा पेपर गया है। चेकिंग बहुत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed