फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चुनाव में नदियों के रास्तों पर भी होगी चौकसी

चुनाव में नदियों के रास्तों पर भी होगी चौकसी

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में नदियों के रास्तों पर भी होगी चौकसी
उरई। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासन अब उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाली नदियों पर भी विशेष नजर रखेगा। इसके लिए जिला प्रशासन व सीमावर्ती जिले के प्रशासन ने विशेष पुलिस का दस्ते का गठन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह दस्ता स्टीमर व आधुनिक नाव से लैस होगा। जिससे कि चुनाव के दौरान अराजकतत्व किसी तरह की गड़बड़ी न कर सके। इसके साथ सीमावर्ती गांवों में दोनों पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर अपराधियों व संदिग्धों पर नकेल कसेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीएम ने शनिवार को सीमा से लगे जनपदों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि भौगोलिक स्थिति के अनुसार जिला मध्य प्रदेश की सीमा के साथ कानपुर देहात, औरैया, हमीरपुर आदि जिलों से जुड़ा हुआ है। यूपी व एमपी को जोड़ने वाली पहुंज, सिंध, चंबल आदि नदियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए दोनों ही प्रदेशों में विशेष पुलिस दल का गठन किया जाएगा, जो स्टीमर के साथ आधुनिक उपकरणों से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले नदियों के रास्ते जिले में प्रवेश न कर सके। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था एवं चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों की थानावार सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ओवर लोडिंग पर भी शिकंजा कसने पर रणनीति तैयार की गई।


बैठक में जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी भिंड छोटे सिंह, पुलिस अधीक्षक जालौन स्वामी प्रसाद, पुलिस अधीक्षक औरैया हरीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अनूप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी झांसी निखिल टीकाराम पुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात अक्षय त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जेपी सिंह सहित जिले के सभी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed