{"_id":"5c798032bdec22736514a71c","slug":"71551466546-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन को मिलेगी लोकसभा चुनाव में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन को मिलेगी लोकसभा चुनाव में सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पूर्व राज्यमंत्री व सपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य इकबाल कादरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन को सफलता मिलेगी, क्योंकि भाजपा सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं। मतदाताओं को गठबंधन से काफी उम्मीद हैं। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरा देश निराश है। मुल्क के हालात ठीक नहीं है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए सपा सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जो कार्रवाई की है, वह सराहनीय है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खान, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद तारिक व जीवन प्रताप आदि मौजूद रहे।