फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   700 testers checked 24,786 answer sheets

700 परीक्षकों ने जांचीं 24,786 उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 17 May 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
700 testers checked 24,786 answer sheets
मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के चौथे दिन 700 परीक्षकों ने 24,786 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस भगवत पटेल ने उप नियंत्रकों को निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य से जो भी परीक्षक गैरहाजिर चल रहे है, उनकी सूची रोजाना बोर्ड के साफ्टवेयर पर अपलोड की जाए ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि परिवर्तित केंद्रों पर चौथे दिन जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय मड़ोरा, एसएस इंटर कालेज और एसएस महाविद्यालय मड़ोरा में 1029 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन चौथे दिन भी लगभग 700 परीक्षक ही पहुंचे। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तहसीलवार परीक्षकों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था कर दी गई है। उनके परिचयपत्र को ही पास की मान्यता दे दी गई है। इसके बावजूद परीक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले में बोर्ड गंभीर है।
विज्ञापन

ऐसे परीक्षकों की सूची रोजाना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाए। उन्होंने परीक्षकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपने विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित करें ताकि समय से काम पूरा हो सके। डीआईओएस ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराया और परीक्षकों व स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शनिवार को सदर विधायक फिर से मूल्यांकन केंद्र पहुंचे और छूटे परीक्षकों को गमछा, ग्लब्स और सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। उन्होंने शिक्षकों की हौसला अफजाई भी की।

एस एस इंटर कॉलेज मनोरा में मूल्यांकन करते शिक्षक

एस एस इंटर कॉलेज मनोरा में मूल्यांकन करते शिक्षक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed