{"_id":"5f036a7c8ebc3e432d369fb6","slug":"70-thousand-looted-from-the-farmer-by-putting-a-gun-orai-news-knp569711228","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर किसान से लूट 70 हजार, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लगाकर किसान से लूट 70 हजार, दी तहरीर
विज्ञापन
कदौरा थाने में तहरीर देने जाता किसान
- फोटो : ORAI
कदौरा। उरई से रविवार शाम गेहूं बेच कर गांव लौट रहे किसान से गांव के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। सोमवार को पीड़ित किसान ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि किसान ने रात में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। अभी तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी प्रमोद पुत्र द्वारिका ने पुलिस को दिए, शिकायती पत्र में बताया कि वह रविवार को गल्ला बेचने उरई मंडी गया था। गल्ला बेचने के बाद 70 हजार रुपये लेकर शाम को पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर अपने गांव आ रहा था। गांव नजदीक आते ही वह हाईवे पर उतर गया और वहां से गांव जाने के लिए अपने पुत्र को फोन किया।
बेटे ने दस मिनट हाईवे पर रुकने के लिए कहा। वह गांव के बाहर बनी पुलिया के पास बैठकर अपने पुत्र के आने का इंतजार करने लगा, तभी एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए और जबरदस्ती बाइक में बैठाने लगे। न बैठने पर उन्होंने तमंचे सटाकर जेब में पड़े 70 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन उनका कहीं पता नहंीं चल सका। घटना से राहगीरों व ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार को तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जाटव विकास महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी- फोटो : ORAI
विज्ञापन