फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   6446 labhartiyo ko awaas

6446 लाभार्थियों को दिए गए पीएम आवास योजना की किश्त के प्रमाण पत्र

Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
6446 labhartiyo ko awaas
एनआईसी हाल में पीएम आवास की चेक देते सांसद भानुप्रताप वर्मा व डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत एनआईसी सभागार में ऑनलाइन के माध्यम से पीएम व सीएम ने जिले के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त स्वीकृत के प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान मौजूद संासद भानू प्रताप वर्मा व जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। पीडी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले से कुल 6446 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बाटे गए।
विज्ञापन

बुधवार को एनआईसी सभागार में सांसद भानू वर्मा की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण लाभार्थियों को सुनाया गया। कार्यक्रम में कुल 6446 लाभार्थियों को किस्तों का वितरण किया गया। इसमें 1662 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के कुल 664.80 रुपए राशि, वहीं 4784 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के कुल 3348.80 लाख रुपये का वितरण किया गया। इसमें डकोर ब्लाक से कुल 288 लाभार्थी, जालौन में 40 लाभार्थी, कदौरा से 490, कोंच ब्लाक से 119, कुठौंद से 72, माधौगढ़ से 188, महेवा से 116, नदींगांव से 119, रामपुरा से 230 लाभार्थियों को किस्तों का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संासद ने कहा कि हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी लाभार्थियों के किश्त के पैसे उनके खातों में भेज दिए गए है। इस अवसर पर कदौरा बीडीओ अतिरंजन सिंह, जालौन बीडीओ महिमा विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम कुमार को मिला राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान
उरई। समाजसेवी रामकुमार जादौन को राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान 2021 से यूथ आईकॉन से सम्मानित किया गया। लखनऊ के लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed