{"_id":"5c4dfb29bdec22108404baa0","slug":"61548614441-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए सफाई नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए सफाई नायक
विज्ञापन
कोंच। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर वार्डों में साफ सफाई की कराई गई रैकिंग में कोंच नगर पालिका को जिले में तीसरा स्थान मिला है। पालिका प्रशासन ने इसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए रविवार को सफाई नायकों को सम्मानित किया है।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने सफाई नायक लोकसिंह, अमित, दिलदार, सुनील तथा घनश्याम वाल्मीकि को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने की जितनी जिम्मेदारी पालिका की है, उतनी ही नगर के नागरिकों की भी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार कोंच को जिले में न केवल पहला बल्कि प्रदेश में भी अपना स्थान बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान ईओ बुद्घिप्रकाश, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम के अलावा मिजाजी लाल निरंजन, हाजी सेठ नसरुल्ला, अभय सिंह, अनिल पटैरया, बादाम सिंह, रविकांत, महावीर यादव, दंगल सिंह यादव, सुनील कुमार, शकील मकरानी, नसीम, जाहिद, प्रियंका सर्राफ, जीवनलाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता व विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।