फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   60 officers and employees in 46 departments

46 विभागों में 60 अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले

Thu, 16 Mar 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Thu, 16 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
60 officers and employees in 46 departments
प्रतीकात्मक

चुनाव निपटते ही लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई का चाबुक चलना शुरू हो गया है। गुरुवार को झांसी मंडल झांसी की चार सदस्यीय टीम ने शहर में करीब 46 विभिन्न सरकारी दफ्तरोें में छापा मारा। टीम को देखकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कर्मचारी, अधिकारी मौके पर पहुुंचे। निरीक्षण के दौरान टीम को 60 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। टीम ने गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। टीम के अफसरों ने बताया कि गैरहाजिर मातहतों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को झांसी मंडल झांसी के अर्थ एवं संख्याधिकारी उप निदेशक भोलाराम, डिप्टी डायरेक्टर भूमि संरक्षण अजीत सचान, समाज कल्याण संदीप कुमार, माध्यमिक शिक्षक मनोज कुमार पांडेय ने शहर में घूम-घूम कर सरकारी आफिसों में छापा मारा। सबसे पहले टीम ने विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग, आईपीएम लैब में छापा मारा। इसके बाद टीम ने राजमार्ग स्थित महिला अस्पताल, स्टेेशन रोड पर बीएसए दफ्तर व डीआईओएस आफिस में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इससे वहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। जब साथियों ने इसकी जानकारी दी तो कर्मचारी फौरन ही मौकेे पर पहुंचे और टीम के अधिकारियों के सामने ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करते दिखे। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीें। निरीक्षण के दौरान 60 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जवाब नहीं आया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed