फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   54 farmers left for Jhansi for training

प्रशिक्षण के लिए 54 किसान झांसी हुए रवाना

Sun, 21 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
54 farmers left for Jhansi for training
हरी झंडी दिखाते कृषि अधिकारी व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। पशुधन कृषि विज्ञान केंद्र एवं उद्यान के तत्वावधान में जिले के किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जिले के 54 महिला-पुरुष किसानों को झांसी के लिए रवाना किया गया। विकास भवन परिसर से सहकार भारतीय के महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने बस को हरी झंडी दिखाकर जिले से रवाना किया। उन्होंने बताया कि दो दिन तक किसान झांसी स्थित प्रशिक्षण केंद्र बरुआ सागर रह कर कृषि विशेषज्ञों से तकनीकी खेती व बागवानी के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत दिया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि इस भ्रमण के माध्यम से किसानों को न केवल उन्नति कृषि का अवलोकन कराया जाए, बल्कि तकनीकी जानकारी हासिल कर वे खेतों में उन्नत फसल उगाएं। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण दल आशा संस्थान द्वारा गठित किया गया है, जिसमें जनपद के सभी विकास खंडों के अंतर्गत चयनित 54 किसानों को शामिल किया गया है। उप कृषि निदेशक आरके तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण को लेकर किसान उत्साहित है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण से किसानों को खेती, पशुपालन व बागवानी के विषय में जानकारी दी जाएगी, कि वह किस तरह अपनी लागत को कम कर उपज बढ़ा सकते है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आर के तिवारी, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, आशा संस्थान के प्रमुख राजेंद्र सिंह, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, जितेंद्र पांडे, नीता दुबे, मीना सिंह, ज्योति साहू, अंगूरी देवी, चंद्र भान सिंह, विक्रम कुशवाहा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed