{"_id":"5c8d4b60bdec22140c42b52d","slug":"51552763744-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ में भट्ठियों पर छापा, तीन कुंतल नकली खोवा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ में भट्ठियों पर छापा, तीन कुंतल नकली खोवा पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच। होली के त्योहार पर मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से बीहड़ इलाकों में कई जगह कार्रवाई की। जिसमें तकरीबन तीन क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया गया जिसके नमूने भरवा कर उसे नष्ट करा दिया गया है। अधिकारियों ने नदीगांव में पोला नमकीन और कैलिया में माजा-फ्रूटी से लदीं गाड़ियां भी पकड़ी हैं।
एसडीएम गुलाब सिंह और सीओ शीशराम सिंह की अगुवाई में नदीगांव थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। यह छापे ककरौली, गिदवासा और परासनी आदि गांवों में तथा जंगलों जहां पहले भी नकली खोवा निर्माण करने के लिए भट्ठियां धधकती रहीं हैं, परासनी में दिनेश यादव, शैलेंद्र यादव व बुद्घसिंह के यहां से तकरीबन तीन क्विंटल खोवा बरामद किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने नमूने भरकर खोवा पहूज में फिंकवा कर नष्ट करा दिया गया है। इस दौरान एसएचओ नदीगांव अशोक कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नदीगांव पहूज पुल पर पोला नमकीन की गाड़ी बिना कागजों के पकड़ी गई है जबकि कैलिया में माजा-फ्रूटी भरी गाड़ी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
-छापों के डर से कोंच के बाजारों में गिरे दुकानों के शटर
कोंच। त्योहार पर चलाए जा रहे अभियान में लगातार पड़ रहे छापों से मिठाई, कन्फेक्शनरी और किराना मार्केट में भी हड़कंप की स्थिति है। शनिवार को अधिकारियों ने छापा तो नदीगांव इलाके में डाला लेकिन उसका असर कोंच के बाजारों पर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकांश ऐसी दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरे और दुकानदार चले गए। लगभग आधे दिन तक यही स्थिति रहीं। बाद में शाम के समय जरूर इन दुकानों के शटर खुल गए और दुकानदारी चालू हो गई।