{"_id":"5c3a35fabdec2273970e33fe","slug":"51547318778-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी धाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी धाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। सद्गुरु धाम चांदनी में विशाल मेले का शुभारंभ गाजे बाजे संग हुआ। सद्गुरु महाराज की पालकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया, शोभायात्रा के दौरान घर-घर सद्गुरु महाराज का तिलक किया गया। हजारों साधु संत भी इस आयोजन में पधारे जिन्हें प्रबंध समिति ने कंबलों का वितरण किया। मेले में पहुंचे एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व तहसीलदार भूपाल सिंह ने भी साधु संतों को अपने हाथों कंबल प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्ध मिश्रा व जगराम बाबूजी ने बताया कि विगत सात दशक से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश जैसे दूरदराज इलाकों के सद्गुरु महाराज के शिष्य आते रहे हैं। उनका दर्शन कर लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तीन दिवसीय मेले के पहले दिन आज श्री सद्गुरु संस्कृत महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उमेशानंद, प्रबंधक संतोष शुक्ला, सदस्य स्वर्णिमा बहन आदि की देखरेख में सद्गुरु महाराज की पालकी की शोभायात्रा गांव में भ्रमण पर निकली। द्वार-द्वार उनकी आरती उतारकर तिलक किया गया। शोभायात्रा में अश्व खास आकर्षण रहे जो गली-गली नृत्य करते हुए शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
कालेज परिसर में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं व साधु संतों ने प्रसाद छका। एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी एवं तहसीलदार भूपाल सिंह के हाथों तकरीबन तीन हजार कंबलों का वितरण गरीबों और साधु संतों के बीच कराया गया। एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह, सीताराम प्रजापति, हरिश्चंद्र तिवारी, रवि गौतम विरगुवां, जीतू गुप्ता आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।