फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50,000 rupees stolen from woman's purse in e-rickshaw

Jalaun News: ई-रिक्शे में महिला के पर्स से उड़ाए 50 हजार

Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees stolen from woman's purse in e-rickshaw
फोटो - 04 तहरीर देने जाती पीड़िता बीना गुप्ता। संवाद
उरई। शहर में ई-रिक्शे से बैंक जा रही एक महिला के पर्स से अज्ञात दो महिलाओं ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक पहुंचने पर रुपये गायब देख महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हजारीपुरा निवासी बीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को रामनगर स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख दस हजार रुपये निकालकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने जा रही थीं। इसी दौरान वह रिक्शे से सफर कर रही थीं, जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं।
विज्ञापन


बताया कि जिला अस्पताल के पास दोनों महिलाएं रिक्शे से उतर गईं। इसके बाद वह स्टेट बैंक मुख्य शाखा पहुंचीं और रुपये जमा करने के लिए जैसे ही पर्स खोला तो उसमें से 50 हजार रुपये की एक गड्डी गायब मिली। यह देख वह घबरा गईं और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर उन महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि रिक्शे में साथ बैठी महिलाओं ने ही मौका पाकर उसके पर्स से रुपये निकाल लिए। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।


सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। वहीं टप्पेबाजी की घटना से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि लगातार घटनाएं होने से वह दहशत में हैं, अगर ऐसा ही रहा तो बाजार जाने में भी डर लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed