{"_id":"67ec360278606bae280f2834","slug":"50-thousand-population-affected-due-to-uprooting-of-two-connecting-roads-orai-news-c-224-1-ori1001-127578-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो संपर्क मार्ग उखड़ने से 50 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो संपर्क मार्ग उखड़ने से 50 हजार की आबादी प्रभावित
Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सिरसा कलार। पीडब्ल्यूडी का गड्ढामुक्त अभियान कागजों में सरपट दौड़ रहा है। कई सालों से खड़गोई और जरारा के संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की पर ध्यान नहीं दिया गया। इन संपर्क मार्गों के जर्जर होने से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार ने कहा कि खड़गोई और जरारा संपर्क मार्ग की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। इसको लेकर कागजी कार्रवाई चल रही है।
खड़गोई संपर्क मार्ग: 5 किमी सड़क बदहाल
कालपी-मदारीपुर मुख्य मार्ग से जुड़ा खड़गोई संपर्क मार्ग पांच किलोमीटर लंबा है। इसकी मरम्मत तीन साल पहले की गई थी। तब से अब तक सिर्फ नाममात्र की पैचवर्क से काम चलाया जा रहा है। सड़क उखड़ने से दमरास, खड़गोई, दिवारा, जरारा, कोढ़ा, किर्राही सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। क्षेत्रीय नागरिक संतराम सिंह, रोशन सिंह, बड़े महाराज और राजू का कहना है कि सड़क निर्माण के समय ही घटिया कार्य की शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। महीना भर भी नहीं बीतता और सड़क में गड्ढे हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सिर्फ 5 किमी के मार्ग में 100 से अधिक गड्ढे हो चुके हैं। इसी मार्ग से क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के लोग यमुना नदी तक शव प्रवाह करने जाते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जरारा संपर्क मार्ग: 2.5 किमी में 100 से ज्यादा गड्ढे
कालपी-मदारीपुर मुख्य मार्ग से जुड़ा जरारा संपर्क मार्ग भी बुरी तरह जर्जर हो गया है। करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 100 से ज्यादा गड्ढे हैं। सड़क में जगह-जगह गिट्टियां निकल चुकी हैं, जिससे बाइक सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीण रवींद्र, राममोहन, महेश और कमलेश ने बताया कि इस रास्ते से जरारा, काल भैरव मंदिर, खड़गोई, पाल और न्यामतपुर के लोग आते-जाते हैं। यह मार्ग कई गांवों के लिए कम दूरी का रास्ता भी है, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।