फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   50 lakh construction work, 50 lakh cleaning

पचास लाख से निर्माण कार्य, 50 लाख सफाई-रोशनी पर होंगे खर्च

Wed, 24 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
50 lakh construction work, 50 lakh cleaning
कोंच। नगर पालिका कस्बे के विभिन्न वार्डों में 50 लाख रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च करेगी, जबकि कमोवेश इतना ही धन सफाई और रोशनी व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। पालिका बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में एक करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की 20वीं बोर्ड बैठक पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता और अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार मौर्य की उपस्थिति में हुई। जिसमें कुल एक करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्तावों को सभासदों ने मंजूरी दी। पटल पर लाए जाने के बाद सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत 50 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शेष 50 लाख रुपये की धनराशि से प्रकाश व्यवस्था के लिए 750 एलईडी खरीदी जाएंगी। साथ ही चूना, ब्लीचिंग पावडर और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मियों में बांटने के लिए सुरक्षा उपकरण भी खरीदे जाएंगे। बैठक में सभासद विशाल गिरवासिया, अमित यादव, महावीर यादव, अनिल पटैरिया, दंगलसिंह यादव, पुष्पेंद्र सलोनिया, अर्चना रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
वाहनों की नीलामी 27 को
कोंच। कोतवाली में वर्षों से लावारिस पड़े वाहनों की नीलामी 27 अगस्त को की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही की भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापति को नीलामी के लिए अधिकारी नामित किया है। कोतवाली में 12 बाइक और एक लोडर की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed