{"_id":"650bdaa3a6a4ccbd6006063b","slug":"496-patients-treated-in-ayurvedic-medical-camp-orai-news-c-224-1-ori1004-4239-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 496 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 496 मरीजों का इलाज
Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
जालौन। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में मोहल्ला ओझा में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
आयुष आपके द्वारा योजना के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सहकारिता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह सेंगर एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा राजपूत ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि मोहल्ला ओझा में आयोजित इस शिविर से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का सर्वाधिक लाभ इस क्षेत्र के निवासी पिछड़े, दलित वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग की जनता को हुआ है। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा राजपूत, प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ. आयुष एवं स्टाफ नर्स नेहा सिंह, प्रियंका देवी, योग सहायक विवेक सिंह, राहुल पाठक, रतन सिंह, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट किशन सोनी, भूपेंद्र सेंगर आदि ने वातव्याधि, चर्म रोग, ज्वर, ग्रहणी, अतिसार, उदर रोग, कटिशूल, प्रतिश्याम आदि रोगों के 496 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। शिविर में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश नंदन द्विवेदी, प्रेम कुमार गुप्ता, अनुराग बिश्नोई, बलराम सोनी परमानंद वर्मा, मिट्ठूलाल वर्मा आदि ने सहयोग किया।