फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   संकल्प रैली में गूंजे वंदे मातरम के नारे

संकल्प रैली में गूंजे वंदे मातरम के नारे

Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
संकल्प रैली में गूंजे वंदे मातरम के नारे
फोटो नंबर-24- उरई में बाइक रैली निकालते विधायक व अन्य।
विज्ञापन

फोटो नंबर-25- कालपी में बाइक रैली निकालते कार्यकर्ता।

रैली निकाल गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां
क्रासर---
-भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में गूंजा वंदे मातरम का नारा
-मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। भाजपाइयों ने जिले भर में विजय संकल्प बाइक रैली निकालकर लोगों को सत्तारूढ़ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। रैली में शामिल भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाते हुए लोगों को भाजपा की नीतियां बताई। साथ ही मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया।
शहर में टाउन हाल से बाइक रैली को जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए टाउन हाल वापस आकर समाप्त हो गई। इस दौरान रामेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, अवध शर्मा, रवींद्र, संजय त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, इंद्रराज गुर्जर, वीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, प्रीति बंसल, सुमन वर्मा, राघवेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक विजय संकल्प बाइक रैली सुबह लगभग 11 बजे देवनगर चौराहे पर पहुंची। यहां से कांजी हाउस, तहसील रोड, पानी की टंकी, बस स्टैंड, झंडा चौराहा, बंबई वाला मंदिर, नत्थू तिराहा से चुंगी नंबर चार पर पहुंची। इसके बाद कोंच चौराहा से लौना रोड हरदोई गूजर होकर रैली एट होते हुए डकोर के लिए प्रस्थान कर गई। इस मौके पर विधायक गौरीशंकर वर्मा, उरई चेयरमैन अनिल बहुगुणा, जालौन चेयरमैन गिरीश गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजी राजावत, सतेंद्र खत्री, सोनू मिश्रा, पवन तोमर, नीरज श्रीवास्तव, अरूण गुप्ता, पुनीत मित्तल, विवेक कुशवाहा व ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक बाइक रैली गल्ला मंडी से शुरू होकर असूपुरा, कन्हरी, कनासी, होते हुए माधौगढ़ पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के अलावा महेंद्र सोनी, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, अनुरुद्ध मिश्रा, बादाम सिंह, सुशील दूरबार, रवि कुशवाहा व निखिल सोनी आदि मौजूद रहे।
कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के वनखंडी देवी मंदिर से सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, अमित पांडे की अगुवाई में रैली निकाली गई। कदौरा, चुर्खी से होकर कुठौंद कस्बे में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रविकांत द्विवेदी, नवाब सिंह जादौन, राघवेंद्र सिंह जादौन, संदीप शर्मा, राजन सिंह, गिरजाकांत, हरगोविंद, रिशाल सिंह, मयंक, किशोरीलाल राजपूत आदि मौजूद रहे।

कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक विजय संकल्प बाइक रैली नगर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घूमीं। रैली बस स्टैंड से हवेली, बाजार, चतेला रोड, कटरा होते हुए कालपी के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान जगत विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आटा प्रतिनिधि के अनुसार-इटौरा से आटा से होते हुए कालपी के रवाना हुई। इसमें सुधाकर चतुर्वेदी, हर्षित पुरवार, पीयूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed