{"_id":"5c79800bbdec22736b5eb561","slug":"41551466507-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ट्रेन ने 23 मिनट में तय की 27 किलोमीटर दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ट्रेन ने 23 मिनट में तय की 27 किलोमीटर दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के पिरौना से भुआ स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर के रेलवे सेक्शन का मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) अरविंद जैन ने रेल अधिकारियों के साथ स्पीड ट्रेन से ट्रायल लिया। ट्रैक को दुरुस्त पाते हुए उन्होंने ट्रैक पर रेल संचालन की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद पहली ट्रेन राप्ती सागर निकाली गई।
बता दें कि गुरुवार को सीआरएस ने मोटर ट्राली से ट्रैक का निरीक्षण कर खामियां देखी थी। इसके बाद शुक्रवार को पिरौना स्टेशन से स्पेशल स्पीड ट्रेन से ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रेन 3.48 मिनट पर पिरौना से रवाना हुई। 120 की स्पीड से ट्रेन चली और 4.11 मिनट पर भुआ स्टेशन पर पहुंच गई। 27 किलोमीटर का रेल सेक्शन 23 मिनट में पूरा कर लिया।
ट्रैक को दुरुस्त पाकर उन्होंने ट्रेन के संचालन को नए ट्रैक से निकालने की हामी भरी। इसके बाद रेल अधिकारियों ने गोरखपुर से एर्नाकुलम जा रही राप्तीसागर ट्रेन नंबर 12511 को नए ट्रैक से 90 की स्पीड से गुजारा। ट्रेन सकुशल निकल जाने पर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीआरएम एके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही पिरौना से चिरगांव तक का बचा हुआ सेक्शन भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
एरच रोड व पिरौना की पुलिया पर काम चल रहा है, जो इसी महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद सरसौखी व उसरगांव रेलवे सेक्शन में काम तेजी से शुरू होगा। इस दौरान रेलवे विकास निगम के अधिशासी निदेशक विनय कुमार, सीपीएम राजीव श्रीवास्तव, सीनियर डीईएन समन्वय केके तलरेजा, सीनियर डीओएम शशि भूषण, डीईएन लाइन सौरभ जैन समेत कई मंडलीय अधिकारी व कार्यदाई संस्था के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे।
स्टेशन शिफ्टिंग का काम भी पूरा हुआ
एट। एट स्टेशन पर सीआरएस के निरीक्षण को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सभी कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे। हालांकि स्टेशन पर बिल्डिंग शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया। स्पीड ट्रेन यहां से 120 की गति से गुजर गई।