फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसान ही भाजपा को सिखाएंगे सबक

किसान ही भाजपा को सिखाएंगे सबक

Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
किसान ही भाजपा को सिखाएंगे सबक
उरई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत पाठक की अगुवाई में टिमरो गांव में किसान गोष्ठी हुई। शिवपाल फैंस एसोसिएशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसान ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं किसान परिवार में जन्में हैं, इसलिए वो किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। लिहाजा किसानों को चाहिए कि आने वाले लोकसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर प्रगतिशील पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं। बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में सिर्फ नेताजी की सीट को छोड़कर हर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। इसके अलावा यदि गठबंधन की जरूरत पड़ी तो वह भी पार्टी अपनी शर्तों पर ही करेगी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे और फैंस एसोसिएशन के दीपू त्रिपाठी ने कहा कि किसान भी भाजपा की हकीकत जान चुके हैं और चुनाव में सबक सिखाने को तैयार हैं। किसानों की ही ताकत भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्रा, दीपू पांडे, वरुण गुप्ता, शिवम शुक्ला, रामजीवन याज्ञिक, धर्मेश शर्मा, रामेंद्र त्रिपाठी, बलवान जुर्जर, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed