फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   400 KVA transformer exploded

Jalaun News: धमाके से फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर

Wed, 24 Jul 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 24 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
400 KVA transformer exploded
उरई। देर रात तेज धमाके के साथ राजेंद्र नगर में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर फुंक गया। आग लगने से आसपास लगी केबल भी जलकर राख हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद मोहल्ले की सप्लाई बाधित हुई। दूसरे दिन ट्रांसफार्मर लगवाकर देर शाम सप्लाई चालू करा दी गई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11 बजे वन विभाग कार्यालय के सामने रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिससे सप्लाई बाधित हो गई। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के आसपास लगा केबल भी जलकर राख हो गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके की करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली नहीं आने से जहां रात लोगों ने छतों पर गुजारी वहीं, सुबह पानी के लिए भी परेशान हुए। बिजली नहीं आने से लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया कि कभी ट्रांसफार्मर को चेक नहीं किया गया। जबकि लोड बढ़ रहा था। आग लगने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे से कर्मचारी लग गए । इसके बाद इस्टीमेट भेजा गया। बिजली विभाग के जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगवा कर देर शाम सप्लाई चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर में आग लगने पर दर्ज होगी रिपोर्ट
उरई। राजेंद्र नगर में लगे ट्रांसफार्मर में देर रात अचानक आग लग गई थी। बिजली विभाग आग का कारण कूड़े के ढेर को मान रहा है। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कूड़े में किसी ने आग लगा दी थी। जिसके चलते आग ट्रांसफार्मर में भी लग गई है। इसके साथ ही नगर पालिका को भी पत्र लिखेंगे। जो कूड़े के ढेर ट्रांसफार्मर के आसपास लगे हुए हैं। उन्हें दूर करने के लिए कहा जाएगा। वहीं नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कूड़े के ढेर से आग लगने की कोई सूचना नहीं है। न कूड़े के ढेर पर कोई आग पाई गई। इसके बाद भी सफाई नायकों को नोटिस दिए जाएंगे। ट्रांसफार्मर के आसपास से कूड़ा हटाया जाएगा। ताकि आगे से इस प्रकार की कोई मामला सामने न आए। (संवाद)

तकनीकी खराबी को लेकर तीन घंटे बंद रही सप्लाई
उरई। जेल रोड, घंटाघर, राजेंद्र नगर का फीडर तीन बजे बंद कर दिया गया। जो शाम को छह बजे जाकर चालू हो सका। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। बिजली घर पर तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सप्लाई ठप हो गई थी। इससे करीब बीस हजार की आबादी प्रभावित हुई। (संवाद)




बिजली की अघोषित कटौती से परेशानी
सिरसाकलार। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। बिजली नहीं आने से सिंचाई प्रभावित है तो धान की रोपाई भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों और किसानों की मानें तो क्षेत्र में एक महीने से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। मलथुआ के रामचरन पाल, लल्लन जखा के ब्रजेंद्र, गुड्डू, जहटौली के रविंद्र, मुन्ना सिंह भिटारी के राजू, रमेश छानी के टीकम रमेश ने बताया कि बिजली की आवाजाही जारी है। 24 घंटे में करीब दस घंटे बिजली की सप्लाई मिल पा रही है। इस समय खेतों में धान की रोपाई की जा रही है। बिजली की आंखमिचौली से एक एकड़ खेत में पानी तीन से चार दिन लग पा रहा है। अगर समय पर रोपाई और धान की पौध नहीं निकली तो किसानों को नुकसान होगा। किसान यूनियन के नेता राजू सिंह का कहना है कि अगर बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो मजबूरन किसान सड़क पर उतरेंगे। (संवाद)
सिर्फ तीन घंटे ही मिल रही बिजली
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत अटा टोपोर के किसानों ने बताया कि उनके गांव में नदीगांव फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। किसानों ने एसडीएम से व्यवस्था में सुधार कराए जाने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रधान कृष्णकांत व्यास, हरिश्चंद्र टीहर, रामबिहारी, योगेश, रामकिशोर, अनूप तिवारी, प्रह्लाद, शिवम, विनीत, चंद्रशेखर, रामप्रताप, रामरूप, रिंकू शामिल रहे। (संवाद)


एक माह बाद भी नहीं बदला गया टूटा खंभा
सिरसा कलार। महेवा ब्लॉक के गांव हिम्मतपुर में एक माह पहले टूटे खंभे को बिजली विभाग आज तक नहीं लगा पाया। खंभा नहीं लगने से आधे गांव में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण लंबी केबल डालकर काम तो चला रहे हैं पर स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। कुछ घरों में तो सप्लाई एक महीने बाद भी नहीं पहुंच पाई।
जून माह में जिले भर में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया था। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के खंभे व तारों के टूटने और पेड़ों के गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई थी। तब क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा गांवों की व्यवस्था प्रभावित हुई थी। सभी को धीरे-धीरे ठीक कर लिया गया। लेकिन हिम्मतपुर का आधा गांव आज भी अंधेरे में डूबा है। यहां पर एक महीने पहले आंधी में टूटा खंभा आज तक नहीं लग पाया है। इससे 1500 की आबादी प्रभावित हो रही है। गांव के प्रमोद कुमार, बाबू सिंह, रामकुमार, प्रदीप, अखिलेश ने बताया कि एक माह पहले जून में माह में आंधी से मुख्य बस्ती का खंभा टूट गया था, जो अभी तक नहीं जुड़ा। बताया कि कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।


वर्जन-
हिम्मतपुर में खंभा टूटने से एक माह से दिक्कत झेल रहे ग्रामीणों की समस्या की जानकारी नहीं थी। शीघ्र खंभा लगवाकर ग्रामीणों को हो रही परेशानी दूर कराई जाएगी। -ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed