{"_id":"674cb303b4f38e7bf40aede4","slug":"38-lakh-rupees-will-be-spent-on-repairing-drains-and-culverts-orai-news-c-224-1-ori1005-122808-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नाली, पुलिया की मरम्मत में खर्च होंगे 38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नाली, पुलिया की मरम्मत में खर्च होंगे 38 लाख रुपये
Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
उरई। मोहल्लों की टूटी पुलिया, नालियों की टूटी जालियों को सही करने के लिए नगर पालिका में करीब 38 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। इससे जल्द काम होगा।
शहर के 34 वार्डों में छोटे-छोटे कामों के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। सभासदों की शिकायत के अनुसार पहले चरण में करीब 38 लाख के बजट से दर्जनों काम स्वीकृत कर दिए गए हैं। इस बजट में गलियों में टूटी पड़ी पुलिया, नालियों के ऊपर की जाली, जगह-जगह टूटी पड़ी नालियों सहित छोटे-छोटे काम होंगे।
नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि दो चरणों में वार्डों के छोटे-छोटे काम करने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इस बजट से काम शुरू होने वाला है। वहीं, सभी सभासदों से कहा गया है कि वे अपने वार्डों से जो काम अब तक नहीं हो पाए हैं और जिनसे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है, उनका स्टीमेट जेई से बनवा लें। उन कामों को दूसरे चरण में करवा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस काम के शुरू होने के बाद फिर बड़े काम किए जाएंगे। इससे शहर का विकास गति पकड़ेगा। कई सड़कों के स्टीमेट बनाए जा रहे हैं। जल्दी ही उनके भी काम शुरू किए जाएंगे। उन वार्डों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो पिछड़े हुए हैं या जहां नई बस्तियां बसी हुई हैं। अब तक विकास नहीं पहुंच पाया है। ऐसे क्षेत्रों में पहले काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछड़ी बस्तियों को अभी भी विकास का इंतजार
शहर में कुछ बस्तियां अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पानी, सड़क, और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इन बस्तियों को भी विकास का इंतजार है। रामनगर, तुफैलपुरवा, नया पटेलनगर, कांशीराम कॉलोनी और बघौरा में बसी नई बस्तियों में लोग सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी रमेश यादव, सीमा देवी, नफीस अहमद, पूजा गुप्ता, अशोक सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इन मोहल्लों में बुनियादी सुविधाएं मिल जाएं तो जीवन सुलभ हो जाएगा। (संवाद)