{"_id":"56f968a94f1c1b2d74f003c4","slug":"37766-antyodaya-ration-card-holders-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"37766 अंत्योदय कार्ड धारकों को जल्द मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37766 अंत्योदय कार्ड धारकों को जल्द मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
bfdcb
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार सूखा के दौर से गुजर रहे जिले में गरीबों का खास ख्याल रख रही है। किसी गरीब की थाली खाली न रहे, इसके लिए राशन सामग्री का पैकेट वितरण किया जाना है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 37766 अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची तैयार की गई है। इसे अनुमोदन के लिए शासन को भेज
दिया गया है। जल्द ही राशन सामग्री वितरित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को सरकार की ओर राशन सामग्री वितरित की जानी है। जिला प्रशासन ने विभिन्न संस्थाओं से टेंडर मांगे थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई है। लखनऊ की एक संस्था को राशन वितरण करना है। शासन ने जिले में
अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या मांगी है। इस पर राहत प्रशासन ने सर्वे कराकर शासन को 37766 कार्ड धारकों की सूची भेजी है। इसमें नगरीय इलाके में 5563 और ग्रामीण इलाकों में 32203 कार्ड धारक हैं। जनपद के माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। उरई तहसील क्षेत्र में 6044 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इसी
विज्ञापन
प्रकार जालौन क्षेत्र में 8770, कोंच में 4076, कालपी में 6515 और माधौगढ़ क्षेत्र में 6798 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। नगरीय इलाकों में ऊमरी 145, रामपुरा 246, उरई 2114,
नदीगांव 101, माधौगढ़ 95, कोटरा 192, कोंच 1182, कालपी 611, कदौरा 313, जालौन नगरीय क्षेत्र में 564 परिवार गरीबी रेखा के नीचे हैं जो अंत्योदय कार्ड धारक है। इन सभी को राशन दिया जाना है। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि 31 मार्च से राशन पैकेट का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
राशन पैकेट में ये मिलेगा
गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सूखा राहत के तहत राशन का जो पैकेट दिया जाएगा उसमें 10 किलोग्राम आटे का झोला होगा। इसके अलावा 25 किलो आलू, चना दाल पांच किलो, सरसों तेल पांच लीटर, देशी घी एक किलो और मिल्क पाउडर का एक डिब्बा एक किलो वजन का शामिल है।
वितरण पर रहेगी प्रशासन की नजर
सूखा राहत के तहत राशन पैकेट के वितरण की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को मिली है लेकिन नजर पूरी तरह से प्रशासन की रहेगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों की जो सूची संस्था को सौंपी गई है उसे लाभ दिया जाना है। गरीबों के साथ मजाक न हो इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अब देखना यह है कि शासन की इस योजना पर प्रशासन कितना गंभीर रहता है। गरीबों को मिलने वाले राशन में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता तो नहीं किया जाएगा। यह तमाम सवाल उन गरीबों के मन में उठ रहे है जो इमदाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन
सूखा राहत के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अंत्योदय परिवारों को राशन का पैकेट बांटा जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। शासन को अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची भेज दी गई है। एक दो दिन में वितरण शुरू कर दिया जाएगा।- आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी जनपद जालौन