फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   36 hours passed... police empty handed in the robbery of Rs 20 lakh

Jalaun News: 36 घंटे बीते...20 लाख की लूट में पुलिस खाली हाथ

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
36 hours passed... police empty handed in the robbery of Rs 20 lakh
-शहर के मोहल्ला सुशील नगर स्थित अक्षय गार्डन के पास 19 की रात हुई थी सनसनीखेज वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर के मोहल्ला सुशील नगर स्थित अक्षय गार्डन के पास 19 फरवरी की रात हुई मारपीट व लूट की सनसनीखेज वारदात का 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में पुलिस अब तक करीब 20 से अधिक संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक मजबूत सुराग हाथ नहीं लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे सात से आठ बदमाश मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। आरोपियों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, आहट होने पर गृहस्वामी की आंख खुल गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन

बेटे ने ललकारा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने परिवार को कमरे में बंद कर दिया और धमकी दी कि जब तक घर में मौजूद जेवरात व नकदी नहीं दे दी जाएगी, तब तक मारते रहेंगे। बताया गया कि इसी दौरान बेटा एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर घर लाया था। बदमाशों ने धमकाकर वह रकम भी छीन ली। वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। मामले में एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन

घटना के खुलासे के लिए टीमें लगीं हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-राजीव कुमार शर्मा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed