{"_id":"5c7c1de8bdec225eb65e0881","slug":"31551637992-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में पांच घंटे जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी में पांच घंटे जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। अधूरे हाइवे पर चल रहे सर्विस रोड के कार्य की वजह से रविवार को हाईवे पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा।
ज्ञात हो कि कालपी के अधूरे हाईवे पर इन दिनों सर्विस रोड बनाई जा रही है। जिससे हाईवे पर पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता है। रविवार को दोपहर दो बजे के लगभग बारिश के बाद जाम लग गया, लेकिन लोग धीरे-धीरे निकल रहे थे।
इसी बीच कार व दोपहिया वाहन सवारों ने जल्दी निकलने की कोशिश में वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए तो लगभग दोनों ओर दस दस किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। लगभग 5 घंटे तक हाईवे बुरी तरह से ठप रहा। जाम में कई बसें व छोटी गाड़ियां भी फंसी रहीं। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहनों को किसी तरह से एक तरफ से धीरे-धीरे निकलवाना शुरू कराया।