फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   उरई-महोबा रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने से हर्ष

उरई-महोबा रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने से हर्ष

Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
उरई-महोबा रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने से हर्ष
उरई। उरई-महोबा रेलवे लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद जिले को लोगों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि यदि आगामी बजट सत्र में इस लाइन के लिए बजट स्वीकृत हो जाता है तो लोगों को बहुत लाभ होगा। लोग ट्रेन के माध्यम से यात्रा की उम्मीद लगाने लगे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बुंदेलखंड के लिए एट जंक्शन से एट कोंच शटल चलती है। इसे फफूंद तक बढ़ाने की मांग पर सर्वे भी हो चुका है और इसकी रिपोर्ट 10 फरवरी 2014 को रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। इसी तरह जालौन भिंड महोबा रेलवे लाइन की मांग भी वर्ष 2006 से ममता बनर्जी के रेलमंत्री के कार्यकाल से उठाई जा रही है। इसका सर्वे भी हो चुका है।
विज्ञापन


जालौन निवासी देवीदयाल वर्मा रेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर रेल मंत्रालय को लिखा पढ़ी करते रहते है। उनके मुताबिक, भिंड महोबा रेलवे लाइन का जो सर्वे हुआ है। उसके अनुसार, भिंड से चतहर, ऊमरी, नयागांव, बौनापुरा, माधौगढ़, बंगरा, जालौन, वीरपुरा, सरसौखी, उरई, डकोर, रिहुंटा, गोहांड, राठ, धमना, सबुआ, चरखारी, कुर्रा कलां व महोबा तक 217 किलोमीटर की रेलवे लाइन को स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी देवीदयाल वर्मा का कहना है कि इस रेलवे लाइन के लिए यदि बजट मिल जाता है तो उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी। इसे लेकर वे तमाम बार लिखा पढ़ी कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार चुनावी साल में इस रेल लाइन के लिए बजट मिल जाएगा।


माधौगढ़ के अजय राठौर का कहना है कि जालौन समेत यह पूरा क्षेत्र रेलवे लाइन से अछूता है। उनके यहां से मुख्यालय करीब पचास किलोमीटर दूर है। यदि यह रेल लाइन बन जाती है तो इस क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द इस लाइन के लिए बजट स्वीकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed