फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   31 Tak Poore Karen Jile ke vikas karya

मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्य 31 तक पूरा करे: डीएम

Wed, 07 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
31 Tak Poore Karen Jile ke  vikas karya
उरई। शासन की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन में हुई। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि योजनाओं को लेकर अधिकारियों से सवाल जवाब किए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित सभी विकास कार्य 31 अक्तूबर तक पूरे कर लें।
विज्ञापन

डीएम ने बस अड्डा के निर्माण एवं पर्यटन स्थलों के विकास कार्य के बारे में जानकारी की। उन्होंने विद्युत पावर स्टेशन के निर्माण की स्थिति को परखा। जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस चौकी एवं राजकीय डिग्री कालेज माधौगढ़ के निर्माण कार्य समेत कई विकास कार्यों पर अधिकारियों से बात की। खनन, कृषि, मार्ग चौड़ीकरण, अन्ना पशु, पशु टीकाकरण, लोगों की शिकायतें, ग्राम पंचायतों के विकास आदि क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत कार्य की भी जानकारी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना बरतारिया, वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, पीडी डॉ. शिवाकान्त द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, उप निदेशक कृषि आरके तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed