{"_id":"6053971e8ebc3e5904761765","slug":"3075-people-applied-corona-vaccines-orai-news-knp6184744198","type":"story","status":"publish","title_hn":"1974 बुजुर्गों के साथ 3075 ने लगवाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1974 बुजुर्गों के साथ 3075 ने लगवाए टीके
विज्ञापन
कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन टीका लगवाते
- फोटो : ORAI
उरई। जिले में गुरुवार को राजकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, नेत्र चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी समेत 60 जगह टीकाकरण किया गया। इसमें कुल 3075 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाई गई। इनमें 1974 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी जगह टीकाकरण शांतिपूर्ण रहा।
कालपी सीएचसी में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। कालपी में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली स्वास्थ्य कर्मी रचना दुबे ने उन्हें वैक्सीन लगाई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर समीर प्रधान ने बताया कि 60 साल की उम्र पूरी करने वाले बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
इसी मानक के तहत विधायक को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष के ऊपर के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी डॉक्टर के सत्यापन के बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद विधायक को आधा घंटे रेस्ट रूम में रोका गया। इसके बाद विधायक ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान राघवेंद्र सिंह जादौन, अमित पांडेय, सतेंद्र चौहान मौजूद रहे। उधर, कदौरा सीएचसी में बीडीओ अतिरंजन ने भी टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
उधर, जिले में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति नदीगांव ब्लाक के खकसीस का और दूसरा माधौगढ़ ब्लाक के ग्राम पूरनपुरा का निवासी है। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3941 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है। 3891 ठीक हो चुके हैं। इस समय चार एक्टिव केस हैं। 585 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।