फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   2500 people from outside were able to go home after investigation

बाहर से आए 2500 लोग जांच के बाद ही जा पाए घर

Mon, 30 Mar 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
2500 people from outside were able to go home after investigation
हमीरपुर जालौन के बॉर्डर पर बसों को रोककर चेकिंग करने के बाद डकोर कोतवाल लंच वितरण करते - फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन के छठवें दिन यानि सोमवार को गैर राज्यों व जनपदों से आने वाले मजदूरों का सिलसिला जारी रहा। रोडवेज और प्राइवेट बसों के अलावा पैदल, रिक्शे, ट्रैक्टर से भी मजदूर अपने परिवारों के साथ जनपद पहुंचे। किसी को हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जाना था तो कोई जनपद के कदौरा, रामपुरा, आटा और एट आदि कस्बों की ओर जाने को परेशान रहे। सोमवार को करीब 2500 बाहरी लोग जनपद से गुजरे, इनमें से 1500 लोगों की जिला अस्पताल व अन्य लोगों की रामपुरा, कालपी, आटा, कदौरा और कोंच में स्क्रीनिंग कराकर कुछ को कैंप में रखा गया तो अन्य को जांच प्रमाण पत्र देकर गांव-कस्बों के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी में भी दोपहर बाद डीएम डॉ मन्नान अख्तर और एसपी डॉ. सतीश कुमार भी हाईवे पर निकले और बाहर से आए लोगों के लिए जांच व खाने पीने के सामान की व्यवस्थाएं कराईं। जिले की सीमाओं को भी दोपहर के वक्त सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सीमा पर चेकिंग कैंप, विद्यालयों में भी डेरा
रामपुरा/कदौरा/कालपी। रामपुरा ब्लॉक में सीमा सील करने के लिए कंजौसा में कैंप बनाया गया है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी राममोहन को पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है। यहां आने वाले लोगों ने यदि इटावा जिले के चकरनगर या किसी और जगह जांच कराई है तो उन्हें बिना रोकटोक प्रवेश दिया जा रहा है। अब तक लगभग 22 लोग आए चुके हैं। कुछ महिलाओं व बच्चों ने बताया कि वे तीन दिन से चलकर जयपुर से आए हैं। उन्हें खाने के नाम पर सिर्फ चाय व बिस्कुट ही दिए गए।
विज्ञापन

कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक बाहर से आए करीब 20 लोगों के लिए परिषदीय विद्यालयों के साथ अन्य भवनों को भी खुलवाया गया है। खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए है।ं अभी तक बाहर से आए हुए 50 लोगों को अलग अलग स्थानों पर ठहराया गया है। वहीं क्षेत्र के मरगांया, ताहरपुर, उदनपुर, खुटमिली, परोसा, इटौरा बावनी, हरचंदपुर, बसरेही, तिरही सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जा रही हैं। परिषदीय विद्यालयों पंचायत भवनों में इन लोगों को 14 दिन तक रखा जाएगा। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक यमुना नदी कालपी के समीप बनाए गए चेक पोस्ट की निगरानी उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे, तहसीलदार शशीबिंद द्विवेदी कर रहे हैं। कालपी हाईवे स्थित फुल पावर चौराहे पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल के नेतृत्व में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा आदि स्थानों से आने वाले वाहनों को रोका गया। वाहनों में बैठी सवारियों को उतार कर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद यात्रियों को पुन: गाड़ी बैठाकर गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने देखे स्वास्थ्य शिविर, बांटा भोजन
कालपी/आटा। सोमवार की दोपहर ढाई बजे कालपी बाईपास हाइवे के फुलपावर चौराहे में स्थापित स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र में यात्रियों की हो रही जांच की हकीकत को देखने डीएम व एसपी भी पहुंचे। अधिकारियों को गैर प्रांत एवं जनपद से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट से अवगत कराया गया। यहां पर भी करीब 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि सैनिटाइजर तथा स्वच्छता व्यवस्था के लिए 135 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस मौके पर सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद्र पटेल आदि जिम्मेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह आटा टोल पर भी डीएम, एसपी ने समाजसेवियों के साथ मिलकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की।

सीमा सील, मोबाइल टीम भी गठित
कालपी। डीएम के निर्देश पर सोमवार की सुबह जनपद के प्रवेश द्वार यमुना नदी के पुल में भारी फोर्स तैनात कर सीमा को सील कर दिया गया। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि अब गैर जनपद के लोगों का जिले में आना मुश्किल होगा। इसी प्रकार कालपी, कदौरा, चुर्खी, आटा थाना क्षेत्रों में 5-5 पुलिस मोबाइल टीमें गठित कर संचालित कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोग स्कूल, घरों या अस्थाई कैंप में मौजूद है। वह 14 दिनं तक आइसोलेट में रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार गांव-गांव में पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल आदि कर्मचारियों के द्वारा निगरानी शुरू हो गई हैं।

पिकअप गाड़ी में भरकर बांदा जाते लोग

पिकअप गाड़ी में भरकर बांदा जाते लोग- फोटो : ORAI

जालौनः कानपुर देहात के भोगनीपुर से एक बाइक पर परिवार के साथ हमीरपुर के राठ कस्बे के लिए जाता सुखद?

जालौनः कानपुर देहात के भोगनीपुर से एक बाइक पर परिवार के साथ हमीरपुर के राठ कस्बे के लिए जाता सुखद?- फोटो : ORAI

ट्रैक्टर से इटावा से चलकर गोहांड जाते मजदूर

ट्रैक्टर से इटावा से चलकर गोहांड जाते मजदूर- फोटो : ORAI

उरई से पिकअप गाड़ी से बैठ कर जाते  जिला हमीरपुर  यात्री

उरई से पिकअप गाड़ी से बैठ कर जाते जिला हमीरपुर यात्री- फोटो : ORAI

ाठ रोड ओवरब्रिज से बांदा बस छत पर बैठकर जाते यात्री

ाठ रोड ओवरब्रिज से बांदा बस छत पर बैठकर जाते यात्री- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed