{"_id":"64e65bdeff38dd025407e8e8","slug":"25-thousand-reward-declared-on-the-accused-who-ran-away-from-the-court-orai-news-c-224-1-ori1004-2723-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोर्ट पेशी से भागे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोर्ट पेशी से भागे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
उरई। कोर्ट परिसर से भागे आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
कोंच कोतवाली पुलिस ने 18 अगस्त को कस्बा के पंचानन चौराहे के पास से मोहल्ला जय प्रकाश नगर निवासी पवन यादव उर्फ बंजारा को संदिग्ध हालात में पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 1.20 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को उसे पेशी पर कोर्ट लाए थे। जहां से वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। तब से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी पवन बंजारा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।