फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 candidates win

25 प्रत्याशियों के सिर बंधा जीत के सेहरा

Mon, 02 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Mon, 02 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
25 candidates win
मतों की गिनती पूरी होने के साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद की 25 सीटों के लिए 377 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। मतगणना के बाद 25 प्रत्याशियों को जीत का सेहरा बंधा तो 352 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। जीते प्रत्याशी खुशी से झूम उठे, हारे प्रत्याशी गम में डूबे।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने सोमवार को मतदाताओं को जीत का प्रमाणपत्र दिलाया। इस दौरान प्रत्याशियों ने क्षेत्र के संपूर्ण विकास की बात कही। मालूम हो कि कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतगणना कार्य सोमवार को मतगणना पूरी होने तक किया गया।
विज्ञापन



स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना हाल के बाहर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। खकसीस सीट पर विमला देवी ने 6254 मत हासिल कर 1136 मतों से राम जानकी को पराजित किया। इसी प्रकार कैलिया सीट पर कृष्ण पाल सिंह को 5096 मत हासिल हुए और उन्होंने बलबीर को 2142 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेंढर  सीट से नम्रता तिवारी दीक्षित ने 7887 मत प्राप्त कर कमला को 4869 मतों से शिकस्त दी। मई सीट पर ललिता सिंह ने 3567 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका को 56 मतों हराया। जगम्मनपुर सीट से उमा देवी को 9503 मत प्राप्त हुए। उन्होंने प्रभा यादव को 4571 वोटों से पराजित किया।


गोहन सीट से मुकेश कुमार ने 5723 मत प्राप्त लेकर प्रयाग नारायण को 1214 मतों से हराया। हरौली सीट पर रविंदर सिंह ने 9171 मत हासिल कर प्रबल प्रताप सिंह को 5342 मतों से पराजित किया। बावली सीट से अल्ताफ हुसैन खां ने अपने प्रतिद्वंदी विकल को 723 मतों से पराजित किया।


सिरसा कलार सीट से रामकुमार ने राजेश सिंह को 1115 मतों से शिकस्त दी। कुठौंद सीट से अशोक कुमार ने 219 मतों से निखिल को पराजित किया। महेबा सीट से बालक दास ने 2221 मतों से सीमा देवी को पराजित किया। चुर्खी सीट से इच्छाराजा ने 6452 मतों से उमा देवी को हराया।


 सिकरीराजा सीट से दीपराज ने 1337 मतों से अंजूलता को और सहाव सीट से पुष्पेंद्र सिंह सेंगर ने 2708 मतों से रमेश कुमार को पराजित किया। इसी तरह सहजाद पुरा सीट से भानुमति ने 574 मतों से उमाकांति को पराजित किया। दिरावटी सीट से पूनम ने 3529 मतों से कुसुमा देवी को हराया।


 पहाड़गांव से सुमन ने 769 मतों से लक्ष्मी देवी को तथा एट सीट पर रूपम ने 1371 मतों से पूनम सिंह को पराजित किया। एर सीट से संध्या ने 1536 मतों से रमाकांति को मात दी। डकोर सीट से शिशुपाल सिंह ने 1585 मतों से निजेंद्र कुमार को मात दी।



गढ़हर सीट से अर्चना गौतम ने 1837 मतों से तारा को पराजित किया। बबीना सीट से फरहा नाज ने 1844 मतों से नीलम को पराजित किया। अकबर पुर सीट से मोहन ने 2360 मतों से सुखवंती देवी को पराजित किया। परासन सीट से धर्मेंद्र ने 1866 मतों से कांति सिंह को पराजित किया। चतेला सीट र ाधा ने 842 मतों से शिवकुमारी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed