फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   23 garbage dump sites of the city will be closed

शहर के 23 प्रमुख स्थलों से कूड़ा डंप स्थल होंगे बंद

Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
23 garbage dump sites of the city will be closed
उरई। शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर बने 23 कूड़ा डंप स्थल बंद किए जाएंगे। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने इन्हें बंद करने का निर्देश दिया है। अभी शहर में 63 कूड़ा डंप स्थल हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने सड़क किनारे कूड़े के ढेर, संक्रमण का डर शीर्षक से 21 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में कूड़ा डंप स्थल बनाए हैं। समय से कूड़ा उठान न होने के कारण कूड़ा सड़कों पर फैलता है।
डीएम ने करमेर रोड स्थित शराब के ठेका, सिटी सेंटर के पास, जजी गेट नंबर दो के सामने, जायसवाल होटल के सामने, इंदिरा स्टेडियम के बगल में, पुराना चीरघर, विधायक आवास चौराहे के पास, फायर ब्रिगेड के सामने, सर्किट हाउस के सामने, श्रीहरि होटल के पास, भगत सिंह चौराहा खुराना रोड, रामकुंड पार्क पुलिया के पास, पीलीकोठी, लक्ष्मी मंदिर के पास, क्रय विक्रय के पास, पुलिस कालोनी के सामने, जनता स्कूल के पास, यूको बैंक के सामने, गल्ला मंडी के पास, हीरो कंपनी के पास, ओवरब्रिज के नीचे, हल्ले के मंदिर के सामने, लोधी धर्मशाला के पास कूड़ा डंप स्थलों को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ विमलापति का कहना है कि बंद किए गए 23 डंप स्थलों के आसपास रहने वालों को जागरूक किया जाएगा। वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी से कूड़ा उठान किया जा रहा है। रात्रकालीन कूड़ा उठान के लिए सात मैजिक संचालित की जा रही हैं। शेष 40 डंप स्थलों पर पहले की तरह काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed