{"_id":"684731e8b1113e62e80359fd","slug":"20-thousand-people-remained-without-electricity-for-six-hours-due-to-fault-in-ht-line-orai-news-c-224-1-ori1005-130365-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एचटी लाइन में फाल्ट से छह घंटे बिना बिजली के रहे 20 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एचटी लाइन में फाल्ट से छह घंटे बिना बिजली के रहे 20 हजार लोग
विज्ञापन
उरई। कालपी रोड विद्युत उपकेंद्र में सोमवार सुबह पांच के करीब एचटी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र की 20 हजार जनता को भीषण गर्मी में बिना बिजली परेशान होना पड़ा।
कालपी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जेल रोड, घंटाघर, राजेंद्र नगर, बजरिया क्षेत्र की लगभग 20 हजार आबादी दिनभर बिना बिजली के परेशान रही। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट को ठीक करने में जुट गए। सुबह लगभग 11 बजे सप्लाई बहाल की गई, लेकिन यह राहत महज आधे घंटे की रही। उसके बाद एक बार फिर ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग होने लगी। शाम चार बजे तक स्थिति जस की तस रही और सप्लाई मात्र 10 से 15 मिनट के लिए ही आ सकी।
जेई ने बताया कि 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 520 केवीए तक लोड आ रहा है। इससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ लोड में अप्रत्याशित इजाफा हो गया है।